सहरसा, जुलाई 21 -- महिषी, एक संवाददाता। नेपाल में लगातार हो रही वर्षा और कोसी नदी के बढ़ते डिस्चार्ज से महिषी प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। झाड़ा पंचायत सहित कई गांवों के घरों और गलियों में पानी घुसने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मुख्य सड़कें जलमग्न होने के कारण कई स्थानों पर नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन रह गया है, लेकिन अब तक सरकारी स्तर पर नाव परिचालन शुरू नहीं होने से ग्रामीण निजी नावों से जोखिम उठाने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार झाड़ा पंचायत के टिकोलवा, झाड़ा, नवटोलिया, ऐना पंचायत के ऐना व ऐनी, बघवा, फोरसाही, बेलडाबर तथा वीरगांव पंचायत के अधिकांश गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- मधेपुर के आधा दर्जन गांवों के निचले इलाकों में फैला कोसी नदी का पानी ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व कर्मचारियों के स्थानांत...