सहरसा, सितम्बर 10 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार शाम से कमी देखी जा रही है, लेकिन पूर्वी तटबंध के किनारे बसे गांवों में पहले से फैला जलभराव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।केदली पंचायत के वार्ड नंबर 11, 12, 13, 14 एवं 2 सहित कई वार्डों में जलभराव के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गांव की गलियों एवं घर-आंगन में जमा नदी का पानी सड़ने लगा है। लगातार पानी जमा रहने से गंदगी फैल रही है। कच्चे एवं बांस-बल्ले के घरों में गलन होने के कारण कई घर गिरने लगे हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण बने गड्ढों से आवागमन में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- केदली पुनर्वास व असैय पुनर्वास में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त घरों से बाहर कोसी पूर्वी तटबंध तक जाने के लिए गांव की छोटी-बड़ी गलियों में नाव ही एकमात्र सहारा बनी हुई है।गांव म...