कोसी कटाव से चार घर नदी में विलीन, आधे दर्जन निशाने पर
खगडि़या, सितम्बर 7 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बलैठा पंचायत के पचाठ मुनि टोला के निकट कोसी कटाव काफी तेज हो गया है। इससे मुनि टोला के चार लोगों का आशियाना कोसी कटाव का शिकार हो नदी में विलीन हो गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर कटाव के मुख्य निशाने पर आ गया है। समय रहते अगर इस पर रोक लगाने की कोशिश नहीं की गई तो, कभी भी इन लोगों का आशियाना कोसी नदी में विलीन हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस गांव में कोसी कटाव की समस्या आम बात बनी हुई है। इस टोले के लोगों को दूसरी बार विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके पूर्व मुनि टोला के दर्जनों की संख्या में लोग कोसी कटाव का शिकार हो उक्त जगह पर पुनर्वासित हुए थे। जानकारी के मुताबिक कटाव से चतुरी मिस्त्री, प्रवेश मुनि, रूदल मुनि एवं उपेंद्र मुनि का घर नदी में विलीन हो गया है, जबकि रामरूप मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.