खगडि़या, जून 24 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कुछ जगहों पर निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, कोसी बैराज के 22 फाटकों से अधिकतम 1,86,385 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक डिस्चार्ज बताया जा रहा है। सुपौल और सहरसा से होकर गुजरने के बाद इसका असर खगड़िया जिले के कई प्रखंडों के साथ-साथ चौथम क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी का जलस्तर घटा, बराज के 12 फाटक खुले, तटबंध पूरी तरह सुरक्षित सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह...