मैनपुरी, जनवरी 31 -- स्वच्छ मिशन अभियान के तहत प्रदेश सरकार करोड़ो रुपये खर्च कर सफाई करवा रही हैं। मगर सफाईकर्मियों की लापरवाही व विभागीय अनदेखी ने कोसमा स्टेशन सड़क को कूड़े में तब्दील कर दिया। सड़क पर कूड़ा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क को साफ कराए जाने की मांग की। घिरोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोसमा में कूड़ेदान भी स्थापित किए गए हैं, लेकिन नियमित कूड़ा न डलने से मुख्य मार्ग पर स्टेशन के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार सफाईकर्मी व संबंधित विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी अतर सिंह का कहना है कि बड़ी ग्राम पंचायत है और सफाईकर्मी कम है, इ...