एटा, नवम्बर 27 -- धर्म नगरी कोसमा में चल रहे सात दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का गुरुवार को मोक्ष कल्याणक के साथ समापन हो गया। महा महोत्सव के अंतिम दिन आचार्य चैत्य सागर महाराज का स्वास्थ्य अनुकूल न होने के बावजूद भी भक्तों को दर्शन देकर प्रवचन किये। पंच कल्याणक के अंतिम दिन गुरुवार को आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में विश्व शांति महायज्ञ, दशांशपूर्ण आहुति, ध्वज अवरोहण, पुण्य वचन एवं शांति पाठ किया गया। पंचकल्याणक महा महोत्सव पूर्ण कर रहे प्रमुख शास्त्री आनंद प्रकाश ने बताया है चंद्र नगरी में केवल ज्ञान कल्याण की पूजा हुई। शांति भवन के आयोजन के साथ संवेग शिखर पर्वत से भगवान का मोक्षगण गुना रोपण मोक्ष कल्याण पूजा अग्नि कुमार देवों ने अग्नि संस्कार, निर्माण लाड़ू संग आयोजन किया गया। इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। उद्घाटन...