जहानाबाद, अप्रैल 11 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कोषागार में संधानित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे-स्टॉक पंजी निर्गत पंजी आगत पंजी आय-व्यय रजिस्टर एवं उपस्थिति पंजी की यहन जांच की। उन्होंने पाया कि अभिलेखों के संधारण में सतर्कता आवश्यक है तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रजिस्टरों एवं अभिलेखों का नियमित रूप से अद्यतन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे। जिला पदाधिकारी ने कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि कोषागार से संबंधित सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप ही संपादित किए जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित...