हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। पुलिस विभाग में वेतन निकासी में हुई फर्जीवाड़े का खुलासा हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जांच की दिशा को लेकर अब ठोस पहल की कमी दिख रही है। इस पूरे मामले में ट्रेजरी ऑफिसर ने केस दर्ज करा दिया। सवाल उठ रहा कि फर्जीवाड़ा किसी भी स्तर से हो, राशि की निकासी तो कोषागार से ही हुई है। दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों समेत दो की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार इस फर्जीवाड़े में वेतन निकासी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जो वर्षों से चल रहा था। यह भी पढ़ें- ऑडिट टीम जांच पर कम विभाग के खातिरदारी पर देती थी अधिक ध्यान ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इतने लंबे समय तक यह गड़बड़ी कैसे चलती रही और विभाग के उ...