हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिला में कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के खुलासे के बाद राज्य का वित्त विभाग पूरी तरह रेस में आ गया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों और अकाउंटेंटों द्वारा रिटायर्ड कर्मियों के नाम पर फर्जीवाड़े से लगभग 28 करोड़ रुपये 8 साल में की फर्जी निकासी पाई गई है। वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने सभी एसएसपी, एसपी और ट्रेजरी अधिकारियों को पत्र जारी कर सभी 33 ट्रेजरी की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। फर्जीवाड़े ने गजब का तरीका अपनाया पुलिस विभाग के ई-कुबेर पोर्टल और जीपीएफ प्रोफाइल में छेड़छाड़ कर, रिटायर्ड कर्मचारियों के नाम पर फर्जी पे-आईडी बनाकर पैसे ट्रांसफर किए गए। वित विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। वेतन भुगतान के लिए सर्विस बुक से वेरिफिकेशन और निकासी पदाधिकारी द्वारा बैंक खाते की गहन ज...