कोषागार में अभी नहीं होगा काम....तीस तक करें इंतजार
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध ने बताया कि कोषागार कार्यालय को तहसील सदर परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके चलते 27 जुलाई से 29 जुलाई तक कोषागार कार्यालय में शासकीय कार्य संपादित नहीं किए जाएंगे। इस अवधि में कोषागार कार्यालय से संबंधित समस्त शासकीय कार्य एवं सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों तथा कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को अवगत कराना है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए कार्यों की योजना पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। 30 जुलाई से कोषागार कार्यालय का संचालन कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार भवन से पूर्ववत प्रारंभ कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.