कोषागार के लॉकर संचालन में प्रक्रिया का करें पालन
औरैया, सितम्बर 30 -- जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला कोषागार कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। डबल और सिंगल लॉकर की सुरक्षा एवं रखरखाव की व्यवस्था जांची। अधिकारियों को महत्वपूर्ण अभिलेख सुरक्षित रखने और सभी पंजिकाएं अद्यतन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दोनों लॉकरों का निरीक्षण किया। उनमें रखे जाने वाले अभिलेखों और सामग्री के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। कहा कि कोषागार से संबंधित दस्तावेज बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इनके सुरक्षित और व्यवस्थित रखरखाव में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लॉकरों के संचालन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने, सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने और आवश्यक प्रबंधों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Almora News: डीएम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.