मुंगेर, सितम्बर 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। फाइलेरिया (हाथीपांव) के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। आगामी 'सर्वजन दवा सेवन' कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के तहत जिले में 30 सितंबर से व्यापक नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) अभियान की शुरुआत हो रही है। सर्वे की सफलता और गुणवत्तापूर्ण रक्त नमूना संग्रह सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित फैब्रिकेटेड अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया उन्मूलन के लिए तीन-तीन गांवों में होगा नाइट ब्लड सर्वेपरजीवी रात में होते हैं सक्रिय, इसलिए रात्रि में होगा सैंपल संग्रहः जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात्रि के समय ही रक्तधारा में अधिक सक्रिय होते हैं। यही कारण है कि सर्वे...