अररिया, जनवरी 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की ने मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन किया है। सत्तारूढ़ दो प्रमुख नेकपा (एमाले) और नेपाली कांग्रेस-के बीच मंत्रालयों के बँटवारे और मंत्रियों के नामों पर सहमति बनने के बाद नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री की सिफारिश पर नियुक्त 8 मंत्री और 2 राज्य मंत्रियों ने आज पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। प्रदेश प्रमुख के कार्यालय में प्रदेश प्रमुख परशुराम खापुंग ने नव-नियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। सरकार में दोनों दलों से समान रूप से 8-8 मंत्री और 2-2 राज्य मंत्री शामिल हैं। सरकार में प्रदीप कुमार सुवेदी को भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्रालय, भीम पराजुली को पर्यटन, वन तथा पर्यावरण मंत्रालय, तिलचन्द्र पाठक को सिंचाई तथा ऊर्जा मंत्रालय और इन्द्रमणि पराजुली को आ...