अररिया, अप्रैल 13 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के विराटनगर स्थित शहीद रंगशाला मैदान में शनिवार के देर शाम विराट गोल्डकप फुटबॉल टूर्नामेंट के 38वें संस्करण का भव्य उद्घाटन कोशी प्रदेश सरकार के पर्यटन, वन तथा पर्यावरण मंत्री भीम पराजुली के हाथों किया गया। उद्घाटन मैच त्रिभुवन आर्मी क्लब बनाम झापा-11 के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच आर्मी क्लब को हराकर झापा 11 2 -1 गोल से जीत दर्ज की। झापा टीम के खिलाड़ी फागू राम चौधरी को प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि मंत्री पराजुली ने कहा आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आवश्यक पहल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'इसके लिए मैं प्रांत सरकार से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट आवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.