अररिया, मार्च 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी और झापा में अवैध ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार सुनसरी के इनरुवा नगरपालिका वार्ड 4 में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी और अस्थायी पुलिस पोस्ट बसपार्क इनरुवा की चेकिंग टीम ने नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल के चालक इटहरी वार्ड 28 के 29 वर्षीय जेसा राई और बाइक के पीछे सवार इटहरी वार्ड 17 के 29 वर्षीय सिद्धार्थ चौधरी को 35 ग्राम 22 मिलिग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह इटहरी वार्ड 4 स्थित इलाका पुलिस कार्यालय इटहरी ने धरान 20 के 33 वर्षीय अर्जुन राई को 2 ग्राम 400 मिलिग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार इलाका प्रहरी कार्यालय दमक झापा ने मोटरसाइकिल के चालक ...