खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया स्थित कोशी कॉलेज में शतरंज इंटर कॉलेज खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्राचार्य नागेंद्र कुमार शर्मा के देखरेख में सोमवार को चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के खेल सचिव डॉ. मिथिलेश कुमार एवं पीटीआई डॉ. सुरेश बैठा की उपस्थिति में खगड़िया जिला संघ के कोच एवं जॉइंट सेक्रेटरी गुलशन कुमार द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें नितीश कुमार, मोहम्मद अहमद शाह, आकाश कुमार एवं सुधांशु कुमार का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आर. डी. एंड डी. जे. कॉलेज, मुंगेर में आयोजित प्रतियोगिता में कोशी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापकों एवं प्राचार्य ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही खगड़िया जिला संघ के सचिव विप्लव रंधीर ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.