खगडि़या, जून 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोशी कॉलेज में सुविधायुक्त बहुउद्देशीय भवन पूरा नहीं हो सका है। जी हां, पीएम उषा योजना के तहत पांच करोड़ की लागत से कॉलेज परिसर में जी प्लस टू स्तरीय भव्य सुविधायुक्त बन रही भवन निर्माण कार्य अब अगले साल ही पूरा हो सकेगा। जाहिर है कि भवन निर्माण का कार्य इस साल के मार्च तक ही पूरा करने का टारगेट था। जो दो माह पहले ही बीत चुका है। पर, अभी दूसरे तल के पीलर ढलाई का ही काम हो रहा है। दूसरे तल की दिवाल व ढलाई कार्य से लेकर फिनिशिंग से लेकर अन्य कार्य करते करते यह साल बीत जाएगा। ऐसे में 2027 में ही भव्य भवन कॉलेज को मिल सकेगा। यह सुविधायुक्त भवन में पहले व दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट की भी सुविधा भी होगी। जाहिर है कि तीनों मंजिल पर महिला, पुरूष सहित दिव्यांग के लिए अलग-अलग बेहतर शौचालय की सुविधा भी क...