खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के कोसी कॉलेज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग, ट्रैफिक विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा अलग अलग पांच काउंटर लगाए गए थे। इस मौके पर 90 दिनों से अधिक दिनों तक लंबित चालान से संबंधित मामलों का निष्पादन कियागया। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा 119 मामलों का निष्पादन करते हुए सात लाख 41 हजार 320 रुपए की वसूली की गई। वहीं ट्रैफिक विभाग द्वारा किए गए चालान में से 194 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें दो लाख 16 हजार 504 रूपए की वसूली की गई। यह भी पढ़ें- जिले में राष्ट्रीय लोक अद्दालत में 1446 मामले का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- दूसरे जिले का ई-चालान लेकर पहुंचे 816 वाहन चालक वापस लौटे यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% चालान जमा कर खत्म कराया वा...