कोशी कालेज खगड़िया से दो परीक्षार्थी निष्कासित
मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत 27 परीक्षा केन्द्रों पर चल रही यूजी सेमेस्टर-3 (सत्र 2024-28) एवं यूजी सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) की परीक्षा चौथे दिन मंगलवार को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 की परीक्षा एमजेसी-4 के ग्रुप सी एवं डी के विषयों के लिए आयोजित की गई, जिसमें कुल 16280 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 345 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोशी कॉलेज, खगड़िया परीक्षा केन्द्र पर कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। वहीं दूसरी पाली में यूजी सेमेस्टर-5 में एमजेसी-9, ग्रुप-बी में शामिल विषयों की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 12620 परीक्षार्थियों ने भाग लिया तथा 120 परीक्षार्थी अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.