सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत बालक व बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किए गए। जिससे वह अपने भविष्य को सुनहरे पंखों की उड़ान दे सकें। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने कहा कि बाल सेवा योजना उन बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुई, जिन्होंने कोविड काल से बीमारी में अपने माता-पिता को या किसी एक को खोया है। इस योजना के अंतर्गत बालक और बालिकाओं को चार हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। अनाथ बच्चों को बाल गृह में रखकर उनके पालन पोषण की सुविधा दी जाती है और पढ़ाई करने वाले बच्चों को आवासीय विद्यालयों में आवासित करा कर उनको पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। जो बच्चे कक्षा नौ में पढ़ाई कर रहे होते हैं, उनको लैपटॉप दिया जाता है। इसी क्रम में लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण किया गया। जिला प्रोबेशन अध...