नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए अपनी जान गंवाने वाले छह सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को बुधवार को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम महज़ एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सहानुभूति और सम्मान की एक दिली अभिव्यक्ति है। आगे उन्होंने कहा कि, 'कोविड योद्धाओं के परिवारों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। यह आर्थिक मदद केवल एक सहारा है ताकि परिवारों को रोजमर्रा की परेशानियों में कुछ राहत मिल सके।' इस मौके पर सचिवालय में हुए एक कार्यक्रम में सीएम गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली परिवहन निगम (DTC), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) एवं मौलाना आजाद मे...