नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- -प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का चेक दिया है नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले छह सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि के चेक सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि दिल से निकली कृतज्ञता, संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। जब पूरी दुनिया डर व अनिश्चितता से जूझ रही थी, तब इन बहादुर योद्धाओं ने अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखा और अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में जुटे रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये केवल अपने परिवारों के ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के नायक हैं। उ...