मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर। वर्ष 2020-21 की कोविड महामारी में अनाथ हुए देश के 446 किशारों ने अपनी उम्र के 23 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही इन युवाओं ने पीएम केयर से मिलने वाली 10 लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त करने की अर्हता भी पूरी कर ली है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इन युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मिलने वाली राशि के सदुपयोग का गुर सिखाएगा। पैसे का सदुपयोग सिखाने का जिम्मा वित्त मंत्रालय के वित्त सेवा विभाग को दिया गया है। महिला एवं बाल संरक्षण विभाग ने पीएम केयर से 10 लाख की राशि की अर्हता वाले युवाओं की सूची जारी की है। इसमें मुजफ्फरपुर की एक पीड़िता समेत बिहार के छह, झारखंड के तीन, यूपी के सर्वाधिक 41 और दिल्ली के 14 युवा शामिल हैं। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत इनके लिए कॉर्पस फंड बनाकर राशि जमा की गई थी, जिसके ब्या...