घाटशिला, अप्रैल 19 -- पोटका। कोवाली पुलिस ने रविवार को एक बिना चालान परिवहन कर रहे बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा। मिली जानकारी अनुसार थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव क्षेत्र गश्ती में थे। इस दौरान थाना अन्तर्गत खरईघुटू के पास करीब 80 सीएफटी अवैध बालू लदा एक स्वराज ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी द्वारा  ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...