घाटशिला, मार्च 6 -- पोटका, संवाददाता। झारखंड और ओडिशा की सीमा पर कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत बानाकाटा जंगल में बरामद युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक युवती (18 से 22 वर्ष उम्र) का शिनाख्त करने हेतु हर संभव प्रयास में लगी है। होली के दिन बुधवार को पुलिस ने इस वीरान स्थल से जली अवस्था में युवती का शव बरामद किया गया था। सूचना पाकर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान व जिला से फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के क्रम में घटनास्थल से सिंदूर की डिबिया, शराब का बोतल सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि झारखंड या ओडिशा से कोई प्रेमी युगल यहां पहुंचा होगा। प्रेमिका ने जब प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो, उसकी हत्या कर ...