घाटशिला, मार्च 5 -- पोटका । झारखंड और ओडिशा राज्य की सीमा पर कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत बानाकाटा जंगल में बरामद युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक युवती(18 से 22 वर्ष उम्र) का शिनाख्त करने हेतु हर संभव प्रयास में लगी है। होली के दिन बुधवार को यहां विरान स्थान पर युवती का जला अवस्था में शव बरामद किया गया था। सूचना पाकर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान व जिला से फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचे एवं घटनास्थल का हर एंगल से जांच किया। घटनास्थल पर सिंदूर डिबिया,शराब का बोतल सहित अन्य सामग्री भी पाया गया है। शंका जताया जा रहा है कि झारखंड या ओडिशा से कोई प्रेमी युगल यहां पहुंचे। प्रेमिका ने जब प्रेमी को शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर शव को पहचान मिटाने के लिए जला...