चतरा, मई 25 -- टंडवा निज प्रतिनिधि । टंडवा पिपरवार रोड के नईपारम के पास कोल वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गयी। जबकि दो और बूरी तरह से घायल हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जो जाम करते हुए कोयले की ट्रांसपोर्टिग को पूरी तरह से ठप कर दिया है। यह घटना रविवार की रात आठ बजे के आसपास की है। यह मवेशी राहम के निरंजन यादव का था। बताया गया कि पिछले आठ दिनों में छह। अनबोल मवेशियों को रौंदा गया। इधर मुआवजा की मांग को लेकर रात से ही कोल ट्रांसपोर्टिग ठप है। पांच बजे शाम समाचार लिखे जाने तक रोड जाम बरकरार था। यह भी पढ़ें- मिसरौल में दो लाख मिला मुआवजा, 36 घंटे बाद ट्रांसपोर्टिग शुरू बताया गया कि टंडवा पिपरवार, केरेडारी और सिमरिया रोड डेथ जोन बन चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...