चतरा, अप्रैल 3 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया-चतरा रोड स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप गुरूवार को कोल वाहन के चकमा देने से दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार वर्मा सिमरिया थाना रोड के रहने वाले हैं। ग्रामीणों की सहायता से उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सकुशल घर भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रवि कुमार सिमरिया चौक से हर्षनाथपुर की ओर बाईक से जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे कोल वाहन के चकमा से एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी बाईक जा टकराई। जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया और युवक बाल-बाल बच गए। यह घटना तब हुई जब नो-एंट्री का समय सामान्य हो गया था।...