चतरा, जनवरी 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड से होकर एनटीपीसी टंडवा ले जा रहे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी रविन्द्र इंटरप्राइजेज के कोल वाहनों के ट्रांसपोर्टिंग एवं कोयला दहन अवशेष के ढुलाई को पूर्णत: बंद करने को लेकर झामुमो का अनिश्चित कालीन धरना शनिवार से सिमरिया चौक में प्रारंभ हुआ। धरना को संबोधित करते हुए झामुमो नेता मनोज चंद्रा ने कहा कि हज़ारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पकरी बरवाडीह कोल माइन्स से हज़ारीबाग होते हुए चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के घनी आबादी क्षेत्र बिरहु, शिला, पिरी, बानासाड़ी, सिमरिया, डाडी, धनगडा, मिश्रौल, सेरेनदाग होते हुए टंडवा एनटीपीसी को कोयला पहुँचाया जा रहा है, जिसकी दूरी लगभग 106 किलोमीटर है जबकि पकरी बरवाडीह परियोजना से बड़कागांव-केरेडारी होते हुए टंडवा एनटीपीसी परियोजना की दूरी मात्र 20 किलोमीटर ही ...