दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बादलपाड़ा इलाके में हरियाणा पावर को कोल ब्लॉक के आवंटन मिलने के बाद सोमवार को भूमि सर्वेक्षण करने गए तीन कर्मियों को ग्रामीणों ने देर रात तक बंधक बनाए रखा। जिसे काफी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे प्रशासन की टीम ने तीनों कर्मियों को ग्रामीणों को समझा-बुझाकर छुड़वाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी ड्रिलिंग के लिए मौके पर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने ड्रिल मशीन चालू किया, काफी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिना ग्राम सभा कराए कैसे काम शुरू कराया जा रहा है। इस बीच देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों कर्मियों को बंधक बना लिया। जब यह सूचना शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी ...