कोल बोरिंग टेस्टिंग मशीन दोबारा उतारे जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
दुमका, जून 3 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा के कॉल ब्लॉक आवंटित सरायबिंधा बादलपाड़ा के बीच गांव में कोल बोरिंग टेस्टिंग मशीन दोबारा उतारे जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बता दे मंगलवार की सुबह एचपीजीसीएल कंपनी को आवंटित कोल ब्लॉक क्षेत्र में कोयला टेस्टिंग के लिए बोरिंग मशीन दोबारा उतरा गया। मशीन को उतरते देख ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। ग्रामीणों ने बोरिंग नहीं करने देने का नारा के साथ कंपनी के कर्मी को घेर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर शिकारीपाड़ा पुलिस गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया एवं बगैर ग्रामीणों की सहमति के कोल बोरिंग टेस्टिंग कार्य नहीं करने का आश्वासन दिया। बता दे इसके पूर्व भी कई बार एचपीजीसीएल कंपनी द्वारा कोल बोरिंग कार्य के लिए ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा है। हालांकि प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.