मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। कोल डिपो संचालक को समन जारी करने के बाद क्रय-विक्रय का पांच साल का डाटा एसआईबी टीम खंगालने में जुटी है। एसआईबी टीम के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टयता जांच के दौरान भारी अनियमितता पकड़ने के बाद 40 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया था। अब एसआईबी टीम संचालक का पांच साल के क्रय-विक्रय से सम्बंधित डाटा के दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोल डिपो संचालक आनंद कुमार तिवारी का मऊ जिले के इंदारा में मां कालेश्वरी कोल डिपो इंदारा समेत बलिया जिले के गढ़वार में हेड ऑफिस, गोरखपुर के गहिरा तीन ब्रांच स्थापित हैं। तीन दिन पूर्व संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) आजमगढ़ के संयुक्त निदेशक निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईबी की टीम ने कोल डिपो पर छापेमारी किए थे। छापे...