चंदौली, अप्रैल 29 -- दुलहीपुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी कोयला मंडी में बुधवार की भोर में अज्ञात कारणों से कोयले के गोदाम में आग लग गई। डिपो में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वहां मौजूद कर्मचारी आग बुझाने के साथ ही मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड कर्मी सुरेश कुमार ने बताया कि आग काफी तेजी से धधक रही थी। हालांकि दो दमकल मंगा कर आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। वहां के कर्मचारियों का कहना है कि तेज गर्मी और धूप के कारण डंप कोयले में आग लगने की आशंका है। डिपो के मालिक परमेश्वर लाल ने बताया कि समय से टीम पहुंचकर काबू पा लिया नहीं तो काफी क्षति हुई होती। फिर भी दो लाख से ज...