धनबाद, मई 8 -- कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी स्थित 38 नंबर कोल डंप में गुरुवार को कोयला उठाव को लेकर असंगठित मजदूरों और आउटसोर्सिंग समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। घटना के दौरान एक राउंड गोली चलने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इंकार किया है। करीब चार घंटे तक चले तनाव के बाद दोनों पक्षों के बीच तेतुलमारी थाना में समझौता हो गया। असंगठित मजदूरों ने बताया कि ट्रकों में लोडिंग के लिए 38 नंबर कोल डंप में रखे कोयले की बोझाई की जा रही थी। इसी दौरान भूमि आउटसोर्सिंग कंपनी के कुछ समर्थकों ने कोयला लोडिंग रोक दी। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने कराई अवैध मुहाने की भराई उनका कहना था कि उक्त डंप में आउटसोर्सिंग कंपनी का कोयला स्टॉक है और कंपनी का भुगतान बीसीसीएल के पास लंबित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.