चतरा, मई 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। मुआवजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गठित कापर्स निधि के फ्लाप होने पर विधायक प्रतिनिधि बिनय कुमार सिंह ने कोल ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी और सीसीएल से जूडे कोल ट्रांसपोर्टरों की लापारवाही और मनमाना के कारण कापर्स निधि चतरा में फेल हुआ है। विधायक प्रतिनिधि का कहा कि इससे साफ है कि जिला प्रशासन के आदेश को भी कोल ट्रांसपोर्टर मानने से इंकार कर दिये। जिला प्रशासन ने रोड दूर्घटना में किसी राहगीर की मौत पर तुरंत पांच लाख मुआवजा देने की योजना बनाई थी। परन्तु कोल ट्रांसपोर्टरों द्वारा पैसा जमा नहीं करने से यह योजना फेल हो गयी। यह भी पढ़ें- रॉंग साइड और रफ़ ड्राइविंग ने ली अब तक सात सौ जाने विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि साल 2025 में चतरा जिले में 125 राहगीरों की मौत हुई।

हिंदी हिन्दु...