रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। मुंबई में आयोजित ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन ने कोल इंडिया और उसकी विभिन्न सहायक कंपनियों में कार्यरत ओबीसी कर्मचारियों से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में ओबीसी वर्ग के अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। एसोसिएशिन की ओर से कोल इंडिया में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने, पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न प्रशासनिक और श्रमिक समितियों में यूनियनों की तर्ज पर ओबीसी एसोसिएशन की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समान अवसर उपलब्ध कराने और संगठना...