रामगढ़, फरवरी 16 -- केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन कोलफील्ड मजदूर युनियन सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र ने सोमवार को केदला में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य सह युनियन के क्षेत्रीय सचिव खुशीलाल महतो ने किया। मौके पर मजदूरों को संबोधित करते हुए युनियन के महासचिव उदय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से कोल इंडिया एक बार पुन: निजी करण की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय करण के समय कोल इंडिया में सात लाख मजदूर काम करते थे। आज मजदूरों की संख्या घट कर दो लाख 14 हजार हो गया है। कोल इंडिया में सुरक्षा की दृष्टी से ओवरमैन और माइनिंग सरदार की भारी संख्या में जरुरत है, लेकिन बहाली बंद है। वहीं उन्होंनें कहा कि चार लेबर कोड से कोयला मजदूर और ट्रेड युनियन दोनो का भविष्य अंधकार में है। आज हाइ पावर...