रांची, फरवरी 27 -- रांची। कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को मेजबान सीसीएल और एनसीएल के बीच मेकॉन स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को हुए पहले सेमीफाइनल में एनसीएल ने एससीसीएल को 12 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरे सेमीफाइनल में सीसीएल ने डब्ल्यूसीएल को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। सीसीएल के श्याम गोप को शानदार गेंदबाजी (3 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...