धनबाद, मई 6 -- कोल इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी प्रोन्नति आदेश में ई-5 ग्रेड के पांच सौ से अधिक प्रबंधकों को ई-6 ग्रेड वरीय प्रबंधक बनाया गया है। कोल इंडिया एवं बीसीसीएल समेत सभी अनुषंगी कंपनियों के कुछ न कुछ अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी पे स्केल 1.20 लाख से 2.80 लाख में शामिल हो गए हैं। इन अधिकारियों का अंतर कंपनी स्थानांतरण भी किया गया है। यानी कोल कंपनियों में अब बड़े पैमाने पर प्रमोशन के साथ स्थानांतरण भी होगा। लगभग 530 से ज्यादा अफसर प्रोन्नत किए गए हैं। सबसे ज्यादा माइनिंग (प्रथम श्रेणी) के 153 प्रबंधक वरीय प्रबंधक बने हैं। इसी तरह उत्खनन से 51, वित्त से 53, मानव संसाधान से 78, सिविल से 28 इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल से 35 एवं 45 डॉक्टरों को भी प्रोन्नति मिली है। विधि, सेल्कस एवं मार्केटिंग, जनसंपर्क,...