धनबाद, अक्टूबर 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका मजदूरों को राहत दी है। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार ठेका श्रमिकों के दैनिक वेतन में संशोधन किया गया है। नई दरें 1 अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक छह महीने के लिए लागू रहेंगी। भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त ने 30 सितंबर को आदेश जारी कर बताया था कि औद्योगिक श्रमिकों का औसत मूल्य सूचकांक 424.80 से बढ़कर 431.42 हो गया है। इसी आधार पर ज्वाइंट कमेटी की सिफारिश पर वीडीए बढ़ाया गया है।नई दरों के अनुसार अकुशल मजदूर को 1341 रुपये, अर्धकुशल/अकुशल सुपरवाइजरी को 1375 रुपये, कुशल को 1409 रुपये और अतिकुशल को 1443 रुपये प्रतिदिन मिलेगा। आदेश की कॉपी सीआईएल कोलकाता के सभी निदेशकों, बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल के सीएमडी को भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...