धनबाद, जून 27 -- बरोरा, प्रतिनिधि। कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सेफ्टी एंड रेस्क्यू) चंद्र प्रकाश गर्ग ने शुक्रवार को बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी का दौरा कर विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओबी फेस, डिपार्टमेंटल कोल फेस समेत कई महत्वपूर्ण कार्य स्थलों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था और मानसून के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से खदानों में कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, मशीनों की स्थिति, बारिश में जल निकासी की व्यवस्था एवं मानसून के दौरान संभावित जोखिमों से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को भी पालन करना है। यह भी पढ़ें- राकोमयू प्रतिनिधिमंडल ने...