कोल इंडिया की टीम ने आम्रपाली चंद्रगुप्त में डिस्पैच की स्थिति का लिया जायजा
चतरा, जुलाई 7 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। मगध आम्रपाली चंद्रगुप्त कोल परियोजना में उत्पादित कोयले की डिस्पैच की स्थिति क्या है? इस सवाल का जबाब लेने के उद्देश्य से कोल इंडिया द्वारा गठित एक टीम ने मंगलवार को जायजा लिया। बताया गया कि कोल डिस्पैच पर्याप्त नहीं होने से इन दिनों कोल इंडिया की सभी कंपनियों में देश भर में जांच चल रही है। समाधान और सुझाव की कड़ी में एक टीम ने कोल स्टाक और डिस्पैच की जानकारी ली। इस दौरान आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया के जीएम संजीव कुमार ने जांच टीम को बताया कि आमरपाली में हर रोज 60 से 70 हजार टन कोयले की डिस्पैच हो रही है। जबकि नवसृजित चंद्रगुप्त में डिस्पैच रोड व्यवस्थित नहीं होने से कोयले की डिस्पैच में कमी है। परन्तु एक दो दिन में दुरूस्त कर लिया जायेगा। जबकि मगध में हर रोज जितना उत्पादन उतना डिस्पैच है। कोयले की स्टाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.