कोल इंडिया का लक्ष्य वर्ष 2030 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन
धनबाद, सितम्बर 1 -- कोल इंडिया की सोमवार को वर्चुअल मोड में आयोजित आमसभा में चेयरमैन बी साई राम ने कहा कि वित्त वर्ष 2030 तक लगभग एक अरब टन कोयले के उत्पादन और भूमिगत खदानों से 70 मिलियन टन कोयला उत्पादन की कोल इंडिया की योजना है। उन्होंने वित्त वर्ष 2030 तक 9.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तक पहुंचने के लक्ष्य को भी दोहराया। साथ ही कोयला निकासी अवसंरचना और अपने कोयला गैसीकरण व्यवसाय का विस्तार करने की बात भी कही। साईराम ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में लाभप्रदता और मार्जिन में गिरावट के बाद कंपनी अपनी आय को मजबूत करने के लिए प्राप्तियों में सुधार, उत्पादकता और लागत नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करेगी। राजस्व लगभग स्थिर रहा, लेकिन इस वर्ष लाभप्रदता में कुछ कमी आई। इसका मुख्य कारण औसत प्राप्ति में गिरावट, निरंतर पूंजी निवेश से उत्पन्न उच्च म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.