कोल इंडिया का रिकॉर्ड: अक्तूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति
धनबाद, नवम्बर 2 -- कोल इंडिया ने अक्तूबर 2026 में अब तक का सर्वाधिक मासिक कोयला उत्पादन और आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया। कंपनी ने कुल 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति की, जो मार्च 2026 के 69.4 मिलियन टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 19% अधिक है। बिजली क्षेत्र को 57.1 मिलियन टन कोयला आपूर्ति की गई, जो अब तक की सबसे अधिक मासिक आपूर्ति है। पिछला रिकॉर्ड मई 2024 में 56.5 मिलियन टन का था। बिजली क्षेत्र की आपूर्ति में भी 19% की वृद्धि दर्ज हुई। उत्पादन में भी कंपनी ने नया मुकाम हासिल किया। अक्तूबर में 67.2 मिलियन टन उत्पादन हुआ, जो अक्तूबर 2024 के 62.47 मिलियन टन से अधिक है। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया का उत्पादन 19.3 प्रतिशत बढ़ाबीसीसीएल का उत्पादन बीसीसीएल का उत्पादन 2.86 मिलियन टन कोकिंग कोल उत्पादक बीसीसीएल ने अक्तू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.