कोल इंडिया एससी-एसटी कर्मचारी संघ की समिति गठित
रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोल इंडिया एससी-एसटी कर्मचारी संघ की सीएमपीडीआई केंद्रीय समिति का 2026-29 के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से गठन हुआ। शुक्रवार को सीएमपीडीआई मुख्यालय स्थित सिस्टा कार्यालय में यह बैठक हुई। इसमें केएम डार्विन सिंह को संरक्षक, मनीष दोहारे को अध्यक्ष, सुरेश कुमार रवि व शंकर राम को उपाध्यक्ष, विजय रज्जक को महासचिव, प्रवीण कुमार, धनेश जांगड़े व प्रदीप सोनवानी को संयुक्त सचिव, अजय लकड़ा को कोषाध्यक्ष और आदित्य कुमार को ऑडिटर चुना गया। कई सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष ने कहा कि संघ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, आरक्षण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करेगा। यह भी पढ़ें- झारखण्ड प्रांतीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.