रांची, फरवरी 26 -- रांची। मेकॉन स्टेडियम में चल रही कोल इंडिया अंतर कंपनी टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गए हैं। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच एसईसीएल और एससीसीएल के बीच सुबह 9:30 बजे से होगा। दूसरा मैच सीसीएल और डब्ल्यूसीएल के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में डब्ल्यूसीएल ने एनसीएल को 36 रन से हराया। डब्ल्यूसीएल ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए, जिसके जवाब में एनसीएल की टीम 9 विकेट पर 140 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में एससीसीएल ने एसईसीएल पर 14 रन से जीत दर्ज की। एससीसीएल ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसईसीएल की टीम 145 रन पर ऑलआउट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...