धनबाद, सितम्बर 3 -- कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की गुरुवार को होनेवाली बैठक में जेबीसीसीआई गठन का मुद्दा उठेगा। बैठक बुधवार को होनी थी लेकिन कतिपय कारणों से तिथि को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति) के सदस्य मंगलवार शाम को ही कोलकाता पहुंच गए थे। कोल इंडिया की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर जारी पत्र में लेबर कोड के क्रियान्वयन पर बैठक बुलाई है। वैसे यूनियन नेताओं ने बातचीत में कहा कि सिर्फ जेबीसीसीआई के गठन पर बात करेंगे। जब तक जेबीसीसीआई के गठन पर प्रबंधन सकारात्मक संकेत नहीं देता है, किसी अन्य मुद्दे पर बात नहीं होगी। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रेड यूनियनों की ओर से एटक के रमेंद्र कुमार, बीएमएस से के लक्ष्मा रेड्डी, एचएमएस से हरभजन सिंह सिद्दू एवं सीटू से डीडी रामानंदन पहुंचे हैं। प्रबंधन की ओर से ...