धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति) की बैठक में तीन अक्तूबर को कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के कर्मियों को दुर्गा पूजा पर मिलने वाले बोनस (प्रॉफिट लिंक्ड रिवार्ड) पर निर्णय संभव है। दुर्गा पूजा पर कोयला बोनस का खास आकर्षण है। इसलिए बैठक पर कोल सेक्टर की नजर है। बोनस भुगतान के पूर्व के ट्रेंड के आधार पर कोयला कर्मी 1.10 लाख से ज्यादा बोनस की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले एक दशक बोनस भुगतान पर गौर करें तो सालाना 4450 रुपए की वृद्धि हुई है। वैसे पिछले साल 2025 में रिकार्ड 9250 रुपए ज्यादा मिले थे। 2024 में भी बोनस 8750 रुपए की वृद्धि हुई है। 2023 में 8500 रुपए की वृद्धि के साथ बोनस का भुगतान किया गया था। इसलिए संभावना है कि 2026 में भी पिछले साल के मुकाबले बोनस में आठ हजार से अधिक की वृद...