रुडकी, मार्च 24 -- झबरेड़ा, संवाददाता। ग्राम भक्तों वाली के पास गन्ना कोल्हू पर काम करने वाले मजदूर ने कोल्हू संचालक व उसके तीन भाइयों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उत्तर प्रदेश के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उक्त गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता है। सोमवार सुबह तबीयत खराब होने के कारण वह अपनी झोपड़ी में आराम कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान कोल्हू संचालक अपने तीन भाइयों के साथ, जिनके हाथों में फावड़ा और लाठियां थीं, वहां पहुंचे और उसे पकड़कर झोपड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.