बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- गुलावठी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुड़ और शक्कर की गुणवत्ता की जांच के लिए ब्लॉक के गांव कोटा और सुनौटा में कोल्हू और क्रशरों पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में कोल्हू पर प्रतिबंधित केमिकल का प्रयोग होते मिला। टीम ने गुड़ के दो सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान तीन कोल्हू की जांच की गई और गुड़ के दो नमूने लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राणा ने बताया कि जांच के दौरान कोल्हू संचालकों के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला। साथ ही, गुड़ बनाने में प्रतिबंधित केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राणा, खांडसारी निरीक्षक संदीप कुमार पाठक, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी रामप्रसाद कुशवाहा और प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता रवि र...